बनारस के लकड़ पहलवान ने नेपाल के पंकज को दी पटखनी

दंगल में आशीष व पवन, अभिषेक व गोलू, अनुभव व रजनीश, अनूप व अंकित, अजित व सूरज सहित दर्जनों नामी गामी पहलवानों की कुश्ती हुई.

सत्तरकटैया प्रखंड मुख्यालय स्थित मवेशी हाट खादीपुर मेला में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें बिहार, यूपी, नेपाल सहित कई राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया. इस दंगल में बनारस का लकड़ पहलवान नेपाल के पंकज को पराजित कर अखाड़ा का विजेता बना. विजेता पहलवानों को मेला कमेटी व दर्शकों द्वारा ढेर सारी उपहार की राशि दी गयी. इस दंगल में आशीष व पवन, अभिषेक व गोलू, अनुभव व रजनीश, अनूप व अंकित, अजित व सूरज सहित दर्जनों नामी गामी पहलवानों की कुश्ती हुई. दंगल को देखने भारी संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >