खेत में बकरी चले जाने को लेकर महिला को पीटकर किया जख्मी

खेत में बकरी चले जाने को लेकर महिला को पीटकर किया जख्मी

अमरपुर. थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव में पड़ोसी के द्वारा एक महिला को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी गोपाली सियार की पत्नी सरिता देवी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. जख्मी महिला ने बताया कि उनकी बकरी पड़ोसी विपिन मंडल के खेत में चली गयी थी. जिसको लेकर विपिन मंडल, कुंदन मंडल दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर कुंदन मंडल अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर लाठी व डंडा से प्रहार कर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी महिला ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने बताया कि आवेदक के द्वारा दिये गये आवेदन पर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >