महिषी. मुख्यालय स्थित चिन्हित विद्यालय उग्रतारा मध्य विद्यालय, महिषी में सोमवार को डीडी (डिस्ट्रिक्ट डिपॉजिटरी) के प्रभार का हस्तांतरण किया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा पूर्व डीडी सह मध्य विद्यालय समानी के प्रधानाध्यापक विजय प्रकाश पासवान पर लगाए गये आरोपों को निराधार मानते हुए उन्हें फिर से डीडी पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है. डीईओ के पत्र के आलोक में मध्य विद्यालय डुमरी के प्रधानाध्यापक अजीत कुमार राय ने विजय प्रकाश पासवान को विधिवत प्रभार सौंपा. इस दौरान विद्यालय परिसर में प्रभार हस्तांतरण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गयी. मौके पर शिक्षक अनिल कुमार भारती, रौशन कुमार, रंजीत कुमार चौधरी सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मी मौजूद रहे.
विजय प्रकाश पासवान को फिर मिला डीडी का प्रभार
विजय प्रकाश पासवान को फिर मिला डीडी का प्रभार
