चौकीदार द्वारा युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल

चौकीदार द्वारा युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल

सौरबाजार . चौकीदार द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो सौरबाजार थाना क्षेत्र के समदा का है. जिसमें पीड़ित युवक पर चोरी का आरोप लगाकर पीटा गया और वहां के स्थानीय चौकीदार अनमोल कुमार द्वारा बेरहमी से पिटाई करते किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में जिस तरह से युवक की पिटाई की जा रही है, यह सरासर ग़लत है. कानून को हाथ में लेकर इस तरह एक चौकीदार को करना कहीं से भी मुनासिब नहीं है. पिटाई के बाद पीड़ित युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इस मामले में थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. जांच कर कार्रवाई की जा रही है.

.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak kumar

दीपक कुमार प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. त्रिवेणीगंज (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >