सहरसा. गाड़ी संख्या 15565 ललितग्राम-सहरसा-नयी दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस की पैंट्री कार कोच की सीलिंग में खराबी के कारण सोमवार को छत से पानी टपकता मिला. सुबह ट्रेन के सहरसा जंक्शन पहुंचने पर डीसीआइ संजय कुमार ने टीम के साथ पैंट्री कार कोच का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कोच के अंदर छत से पानी टपकता पाया गया. पैंट्री कार मैनेजर से पूछताछ में इलेक्ट्रिक प्रॉब्लम के कारण सीलिंग में खराबी आने की बात सामने आयी. इसके बाद रेल अधिकारियों ने निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर मरम्मत के लिए मंडल को भेज दी.
सहरसा से समस्तीपुर तक वैशाली एक्सप्रेस की जांच
रेल अधिकारियों ने सहरसा से समस्तीपुर तक वैशाली एक्सप्रेस की जांच की. इस दौरान पैंट्री कार में साफ-सफाई, खान-पान की गुणवत्ता, यात्री कंप्लेंट बुक और वार्निंग अथॉरिटी समेत अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गयी. अधिकारियों ने ट्रेन में यात्रियों से भी फीडबैक लिया. निरीक्षण के दौरान पैंट्री कार की सीलिंग में खराबी के कारण पानी टपकने की समस्या सामने आयी. हालांकि रेल अधिकारियों के अनुसार पैंट्री कार की अन्य व्यवस्थाएं सामान्य पायी गयीं.
मरम्मत के लिए मंडल को भेजी गयी रिपोर्ट
पैंट्री कार में पानी टपकने की समस्या सामने आने के बाद अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट तैयार की. इलेक्ट्रिक समस्या के कारण सीलिंग में खराबी आने की जानकारी पैंट्री कार मैनेजर से ली गयी. इसके बाद आवश्यक मरम्मत के लिए रिपोर्ट संबंधित मंडल को भेजी गयी है.
अन्य ट्रेनों की पैंट्री कार भी जांच के दायरे में
समस्तीपुर मंडल के निर्देश पर वैशाली एक्सप्रेस के अलावा पुरबिया एक्सप्रेस, अहमदाबाद एक्सप्रेस और सुपौल-पुणे एक्सप्रेस की पैंट्री कार की भी लगातार जांच की जा रही है. इन ट्रेनों में यात्री कंप्लेंट बुक की जांच के साथ पैंट्री कार स्टाफ की मेडिकल जांच भी करायी जा रही है.
खान-पान और यात्रियों की शिकायतों पर भी नजर
रेल अधिकारियों की ओर से पैंट्री कारों में साफ-सफाई और खान-पान की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखी जा रही है. यात्रियों से फीडबैक लेकर उनकी शिकायतों की स्थिति भी जांची जा रही है, ताकि पैंट्री कार से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी तरह की कमी मिलने पर समय रहते सुधार कराया जा सके.
