नियमित रूप से किया जायेगा टीकाकरण

आइवरमेक्टिन टैबलेट 5 साल से ऊपर की उम्र वाले को हाइट के अनुसार दिया जाना है.

प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित बनमा ईटहरी बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रम के लिए प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलशन कुमार झा की अध्यक्षता में की गयी. जिसमें मुख्य रूप से 10 फरवरी से होने वाले उन्मूलन कार्यक्रम एमडीए एवं नियमित टीकाकरण को सुदृढ़ बनाने के लिए विस्तृत रूप से सभी विभागों से चर्चा की गयी. जिसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार संत ने कहा कि नियमित रूप से टीकाकरण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि आगामी 10 फरवरी से होने वाले फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आशाओं के द्वारा खिलाए जाने वाली दवाई जिसमें एल्बेंडाजोल टेबलेट 2 साल से ऊपर सभी उम्र वाले को एक टैबलेट 2 से 5 साल की उम्र वाले को एक 6 से 14 साल उम्र वाले को दो और 15 से ऊपर उम्र वाले को तीन टैबलेट दिया जाना है. आइवरमेक्टिन टैबलेट 5 साल से ऊपर की उम्र वाले को हाइट के अनुसार दिया जाना है. 2 साल से कम तथा गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार आदमी को दवाई नहीं खिलाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >