मंडल कारा के विचाराधीन कैदी की मौत

मंडल कारा के विचाराधीन कैदी की मौत

सहरसा. शुक्रवार की अहले सुबह मंडल कारा के विचाराधीन कैदी की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार तबियत खराब होने पर कारा प्रशासन द्वारा आनन-फानन में कैदी को सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक का नाम विष्णुदेव शर्मा है, जो सतरकटैया प्रखंड के बिजलपुर राजा पट्टी वार्ड नंबर 11 का निवासी बताया जा रहा है. मृतक मारपीट के मामले में करीब तीन महीने से जेल में बंद था. मृतक के पुत्र चंदन शर्मा ने बताया कि सुबह 7 बजे जेल से फोन आया कि पिता की मौत हो गयी है. सदर अस्पताल में ड्यूटी में तैनात चिकित्सक द्वारा बताया गया कि करीब साढ़े चार बजे पुलिस द्वारा विष्णुदेव शर्मा को मृत अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया था. सदर अस्पताल में विष्णुदेव शर्मा का इलाज नहीं किया गया है. सूचना पर सदर अस्पताल पहुंची सदर पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई कर रही है. कैदी की मौत से परिवार में मातम बिहरा थाना क्षेत्र के कटैया वार्ड नंबर 11 राजा पट्टी निवासी 63 वर्षीय विष्णुदेव शर्मा की मंडल कारा में मौत हो गयी. उनके निधन से परिवार में शोक व्याप्त है. मिली जानकारी के अनुसार वह पड़ोसी से मारपीट के मामले में जेल गया था. जेल में अचानक तबियत खराब हुई और सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत बताया. जेल प्रशासन ने मृतक के शव को परिजन को सौंप दिया है. परिजन द्वारा उसका दाह संस्कार किया गया. फोटो – सहरसा 12 – परिजनों से पूछताछ करती पुलिस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >