यूजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा एसएनएसआरकेएस कॉलेज में शांतिपूर्ण संपन्न

यूजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा एसएनएसआरकेएस कॉलेज में शांतिपूर्ण संपन्न

अंतिम दिन छह परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित सहरसा . सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय में यूजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार को कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गयी. महाविद्यालय में मनोहर लाल टेकरीवाल कॉलेज व इवनिंग कॉलेज का केंद्र बनाया गया था. प्रथम पाली में 265 छात्र शामिल हुए. जबकि द्वितीय पाली में कुल 411 छात्र शामिल हुए. दोनों पाली में मिलाकर कुल छह छात्र अनुपस्थित रहे. प्रधानाचार्य प्रो डॉ अशोक कुमार सिंह के निर्देशानुसार महाविद्यालय परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार सिंह ने शांतिपूर्ण परीक्षा में सहयोग करने के लिए वीक्षकों को बधाई दी. सहयोग करने वालों में डॉ अनिरुद्ध कुमर, डॉ सुधीर कुमार सिन्हा, डॉ अशोक, डॉ अवधेश कुमार मिश्रा, रणंजय कुमार सिंह, डॉ महानंद सदा, डॉ विभूति, डॉ सुमन स्वराज, डॉ गौरी, डॉ मिकी सिंह, प्रो रीणा कुमारी, डॉ प्रेमलता, डॉ सुनीता चौधरी, डॉ लीना सिंह, डॉ गायत्री कुमारी, डॉ सैयद रबाब फातमा, डॉ अनवारुल हक, डॉ प्रशांत कुमार मनोज, डॉ कोमल, अभिनव कुमार, कार्यालय में संजय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, बब्बन सिंह, श्रवण कुमार मिश्रा, मेदनी यादव उदय कुमार सहित अन्य ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >