दो मनचले युवक ने दहशत फैलाने के लेकर चलायी गोली

दो मनचले युवक ने दहशत फैलाने के लेकर चलायी गोली

सिमरी बख्तियारपुर.बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के बलवाहाट थाना अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के मदनपुर गांव में एक बाइक पर सवार दो मनचले युवक दहशत फैलाने के उद्देश्य से शुक्रवार देर रात गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर मौके का फायदा उठाकर भाग निकला. जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल है. मनचले युवक द्वारा चलायी गयी गोली मदनपुर गांव की रहने वाली एक महिला के किराना दुकान के गेट में जा लगी. हालांकि गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी. घटना के संबंध में संजीत राय की पत्नी श्वेता देवी ने बताया कि एक बाइक पर सवार दो युवक अचानक आया और गोली चलाने लगा. शोर-शराबा होने के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गया. शनिवार को पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. इस संबंध में बलवाहाट थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि मनचले युवक के द्वारा गोलीबारी की घटना की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दो गुटों में हुई चाकूबाजी में चार जख्मी सहरसा .सदर थाना क्षेत्र के बटराहा अन्नपूर्णा मंदिर के निकट रविवार को आपसी विवाद में दो गुटों में हुई झडप के बीच चाकू से हमला में चार युवक घायल हो गये. जानकारी मिलते ही सदर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जख्मी का इलाज कराकर हिरासत में ले लिया. चाकूबाजी में दोनों पक्षों के राजा कुमार, छोटू कुमार, बल्लू कुमार, रामा कुमार जख्मी हो गये. सदर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. मारपीट के दो आरोपी को भेजा जेल महिषी .क्षेत्र के झारा गांव में बीते दिन जमीन विवाद में मारपीट के दो आरोपियों इंदल मुखिया व सुंदर मुखिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आलोक में की गयी छापेमारी में पुलिस बल के जवानों ने दोनों को निजी आवास से दबोचा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >