मंदिर से चोराें ने की घंटे की चोरी

मंदिर से चोराें ने की घंटे की चोरी

सीसीटीवी में दिख रहे मंदिर परिसर में दो नकाबपोश पतरघट. धबौली पश्चिमी पंचायत के अंतर्गत कहरा बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बीती रात चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. चोरों ने राम-जानकी मंदिर और राधा-कृष्ण मंदिर को निशाना बनाते हुए वहां लगे घंटों को खोलकर फरार हो गए. घटना देर रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है. सुबह मंदिर परिसर में लोगों की आवाजाही शुरू होने पर चोरी की जानकारी सामने आई. सूचना मिलते ही स्थानीय सरपंच रुपेश कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की. फुटेज में दो नकाबपोश युवक मंदिर परिसर में घूमते हुए और चोरी की वारदात को अंजाम देते साफ नजर आ रहे हैं. ग्रामीणों के अनुसार चोरों ने मंदिर से तीन घंटों की चोरी की है, जिसकी कीमत करीब दस हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल पर इस तरह की चोरी की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है. ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. इस संबंध में मंदिर के पुजारी पशुपति मिश्र ने पतरघट थानाध्यक्ष को आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर संलिप्त चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >