राजकीय पोलिटेक्निक की इंडस्ट्री इंस्टिट्यूट मीट में रही सक्रिय सहभागिता

राजकीय पोलिटेक्निक की इंडस्ट्री इंस्टिट्यूट मीट में रही सक्रिय सहभागिता

सहरसा . अभियंत्रण महाविद्यालय सुपौल में कोसी प्रमंडल स्तरीय इंडस्ट्री इंस्टिट्यूट मीट का शनिवार को आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में राजकीय पोलिटेक्निक सहरसा की टीम ने पूर्ण उत्साह एवं सहभागिता के साथ भाग लिया. संस्थान के प्राचार्य प्रो मिथुन कुमार, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट समन्वयक प्रो धर्मेंद्र कुमार एवं सह समन्वयक प्रो सौरव कुमार, प्रो सिद्धांत मल्लिक, प्रो रिशु देवयानी एवं सभी शाखाओं के छात्र समन्वयक रोहन कुमार, राजा कुमार, सोनू कुमार, जिया आनंद, हिमांशु कुमार इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे. इस मौके पर राजकीय पोलिटेक्निक प्राचार्य प्रो मिथुन कुमार ने तकनीकी शिक्षा एवं उद्योगों के बीच बढ़ते संवाद की सराहना करते इसे छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम बताया. प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट समन्वयक प्रो धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि हमारा संस्थान छात्र-छात्राओं को सिर्फ तकनीकी ज्ञान की नहीं, बल्कि व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं रोजगार के उत्कृष्ट अवसर प्रदान करने के लिए हमेशा प्रयासरत है. वर्ष 2022 से 2025 के बीच राजकीय पोलिटेक्निक के लगभग 195 छात्र-छात्राओं का चयन देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है. जो संस्थान की शिक्षा की गुणवत्ता एवं औद्योगिक अनुकूलता को दर्शाता है. इंडस्ट्री-इंस्टीट्यूशन मीट में सहरसा अभियंत्रण महाविद्यालय, बीपी मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय मधेपुरा, राजकीय पोलिटेक्निक राधोपुर, राजकीय पोलिटेक्निक मधेपुरा सहित अन्य संस्थानों ने भी भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन बीएनएमयू विश्वविद्यालय कुलपति प्रो डॉ बीएस झा एवं सुपौल अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एएन मिश्रा ने दीप प्रज्वलन कर किया. विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों ने छात्रों के साथ संवाद किया एवं कई कंपनियों ने महाविद्यालयों के साथ एमओयू भी किया. इस कार्यक्रम का उद्येश्य शिक्षा एवं उद्योगों के बीच संवाद स्थापित करना, पाठ्यक्रम को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप ढ़ालना, इंटर्नशिप एवं प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करना व छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट के बेहतर अवसर देना था. ……………………………………………………………………………………… अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्रों का स्किल इंटर्न में शानदार प्लेसमेंट सहरसा . कोसी क्षेत्र के सहरसा अभियंत्रण महाविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल ने कहा कि कॉलेज के 15 मेधावी छात्रों का चयन स्किल इंटर्न कंपनी में बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट के पद पर हुआ है. चयनित छात्रों को 4.2 लाख प्रति वर्ष एवं एक लाख प्रोत्साहन राशि के उत्कृष्ट पैकेज की पेशकश की गयी है. चयनित छात्र इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागों से है. यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, कौशल एवं कॉलेज द्वारा प्रदान किया गया मार्गदर्शन का परिणाम है. जिनमें आद्या, कुणाल भगत, प्रतीक सिंह, सचिन कुमार, सौरभ कुमार झा, नितीश कुमार, मृत्युंजय कुमार, हिमांशु कुमार, शिवानी कुमारी, अपर्णा, अंशु राज, शिवम कुमार, अनुपमा कुमारी, आदिती कुमारी, अंशुल राज का चयन हुआ. कॉलेज प्राचार्य प्रो डॉ रामचन्द्र प्रसाद ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते कहा कि यह हमारे छात्रों की गुणवत्ता एवं क्षमता का प्रमाण है. हमें गर्व है कि हमारे छात्र प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनित हो रहे हैं. उन्होंने सभी चयनित छात्रों को बधाई एवं संकाय व प्लेसमेंट सेल को इस सफलता के लिए धन्यवाद दिया. प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी प्रो रोहित कुमार तिवारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य हमेशा छात्रों को उद्योगों के लिए तैयार करना रहा है. यह सफलता छात्रों की निरंतर मेहनत एवं कॉलेज के समर्पण का परिणाम है. भविष्य में भी ऐसे और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >