रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट स्टोर में लाखों की चोरी, थाने में आवेदन

रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट स्टोर में लाखों की चोरी, थाने में आवेदन

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया चौक स्थित रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट स्टोर में अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी का मामला सामने आया है. स्टोर मैनेजर सुधांशु रंजन ने इस संबंध में सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. दिए गये आवेदन में बताया गया है कि 20 मई की रात करीब 10 बजे सभी कर्मचारी स्टोर बंद कर अपने घर चले गये थे. अगले दिन 21 मई की सुबह जब स्टोर खोला गया, तब सामान चोरी होने की जानकारी मिली. जांच के दौरान बिजली मिस्त्री ने बताया कि स्टोर के बाहर लगे एसी सिस्टम के कॉपर पाइप, बाहरी यूनिट तथा अन्य उपकरण चोरी कर लिए गये हैं. चोरी हुए सामानों की अनुमानित कीमत करीब 4.50 लाख रुपये बताई जा रही है. घटना के बाद स्टोर प्रबंधन ने चोरी से संबंधित तस्वीरें भी पुलिस को उपलब्ध कराई हैं. इधर आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar

दीपक कुमार प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. त्रिवेणीगंज (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >