Saharsa थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर मोबाइल दुकान से लाखों की चोरी

मोबाइल दुकान से चोरों ने नगदी समेत लाखों रुपए के सामानों पर हाथ साफ कर लिया है, घटना सौरबाजार थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर रविवार रात घटित हुई है.

सहरसा के सौरबाजार से छत्री कुमार की रिपोर्ट Saharsa News : मोबाइल दुकान से चोरों ने नगदी समेत लाखों रुपए के सामानों पर हाथ साफ कर लिया है, घटना सौरबाजार थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर रविवार रात घटित हुई है. जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने सौरबाजार थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित खुशी मोबाइल दुकान को निशाना बनाया. चोरों ने दुकान के ऊपर लगे एस्बेस्टेस को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये के मोबाइल व एसेसरीज चोरी की गई है. दुकानदार पंकज कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का दृश्य देख हैरान रह गया अंदर से दर्जनों किमती मोबाइल एसेसरीज समेत अन्य समान गायब था,उन्होंने बताया कि तीन माह पहले भी उनके दुकान में चोरी की कोशिश हुई थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. पास के दुकानदार कृष्णा कुमार ने भी बताया कि उनके दुकान में भी पहले चोरी हो चुकी है जिसका सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है. स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से हमलोगों परेशान हैं. दुकानदारों का आरोप है कि बाजार में नियमित पुलिस गश्ती नहीं होती, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं. चोरों द्वारा लगातार दुकानों और सार्वजनिक स्थानों को आसानी से निशाना बना रहे हैं पुलिस किसी भी चोरी की घटना का उद्भेदन करने में सफल नहीं हो पा रही है. फिलहाल पीड़ित दुकानदार ने सौरबाजार थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

MD. TAZIM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >