पुश्तैनी जमीन पर अतिक्रमण का रिक्शा चालक ने सीओ से की शिकायत

प्रखंड क्षेत्र के खड़का तेलवा निवासी रिक्शा चालक आजाद खान ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर अतिक्रमण व जान से मारने की धमकी दिए जाने को लेकर नवहट्टा अंचलाधिकारी को लिखित शिकायत की है.

नवहट्टा. प्रखंड क्षेत्र के खड़का तेलवा निवासी रिक्शा चालक आजाद खान ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर अतिक्रमण व जान से मारने की धमकी दिए जाने को लेकर नवहट्टा अंचलाधिकारी को लिखित शिकायत की है. शिकायतकर्ता आजाद खान ने बताया कि खाता संख्या 619 एवं खेसरा संख्या 657 के तहत दर्ज इस भूमि पर उसका आवास, शौचालय व सोख्ता का गड्ढा बना हुआ है, लेकिन हाल के दिनों में चुन्नू खान, आरजू खातून, नौरेज खान सहित 10-12 अज्ञात लोगों द्वारा उन्हें सोख्ता के गड्ढा को ढकने से जबरन रोका जा रहा है. उन्होंने कहा कि खुला सोख्ता का गड्ढा बच्चों व आमजनों के लिए खतरा बन गया है. विशेष रूप से बरसात के मौसम में इससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ गयी है. बावजूद इसके नामित लोग जबरदस्ती हस्तक्षेप कर उन्हें निर्माण कार्य नहीं करने दे रहे हैं. उनके आवासीय परिसर को जबरन हड़पना चाहते हैं. इस जमीन पर उनके दो भाईयों का हिस्सा है. रिक्शा चलाकर वे अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं. जबकि नामित लोगों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है. उन्होंने नामजद सहित अज्ञात पर कार्रवाई की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >