पीछे की खाली जगह में बढ़ाकर जमीन देने का डीएम ने दिया आश्वासन

पीछे की खाली जगह में बढ़ाकर जमीन देने का डीएम ने दिया आश्वासन

जिला परिषद दुकानदार संघ शिष्टमंडल ने डीएम से मिलकर दिया ज्ञापन सहरसा . ओवरब्रिज निर्माण व सड़क चौड़ीकरण के तहत नगर निगम द्वारा जिला परिषद दुकानदार संघ को अतिक्रमण हटाने व अतिरिक्त भूमि दिये जाने संबंधी जारी नोटिस के संदर्भ में जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में सोमवार को जिला परिषद दुकानदार संघ ने डीएम से मिलकर ज्ञापन दिया. जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव के नेतृत्व में दुकानदार संघ के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा. बैठक में एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार सहित दुकानदार संघ के प्रतिनिधि मौजूद थे. इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव, मनीष कुमार व दुकानदार संघ के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी व्यापारी शहर के विकास के पक्षधर हैं. लेकिन विकास की प्रक्रिया में वर्षों से स्थापित उनके व्यवसाय प्रभावित नहीं हों, यह भी सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है. इस पर जिलाधिकारी ने सकारात्मक व आश्वस्त करने वाला रुख अपनाते कहा कि जिन दुकानदारों की दुकानों के आगे से भूमि ली जायेगी, उन्हें उतनी ही भूमि पीछे की खाली जगह में बढ़ाकर दी जायेगी. जिन दुकानों के पीछे भूमि उपलब्ध नहीं है, उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में अन्य स्थान पर मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण पर विचार किया जायेगा. जिलाधिकारी के इस निर्णय को दुकानदारों के हितों की रक्षा एवं शहर के संतुलित विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया गया. जिला परिषद दुकानदार संघ ने जिला प्रशासन के सकारात्मक रुख का स्वागत करते आशा व्यक्त की कि लिए गये निर्णयों का शीघ्र व न्यायपूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जायेगा. मौके पर प्रवीण सिंह, टीपू श्रीवास्तव, राजेश कुमार, ओम प्रकाश चौधरी सहित दर्जनों दुकानदार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >