संवेदक ने की रंगदारी मांगने की शिकायत

जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के भटौनी पंचायत में पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने व रंगदारी मांगने की शिकायत संवेदक अजय कुमार ने जिले के अधिकारियों से की है.

सहरसा. जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के भटौनी पंचायत में पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने व रंगदारी मांगने की शिकायत संवेदक अजय कुमार ने जिले के अधिकारियों से की है. संवेदक ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों को दिये आवेदन के माध्यम से कहा कि भटौनी निवासी उदित यादव कुछ अज्ञात लोगों के साथ आकर उनके कार्य को बाधित करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं. कहा कि उक्त व्यक्ति द्वारा उनके मुंशी नवल कुमार को धमकी देते कहा गया कि ठेकेदार को काम करने के पहले पांच लाख रुपया देने बोलो, नहीं हो काम नहीं करने देंगे. आवेदक ने मामले की जांच कराकर उचित कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया है. इस बाबत पूछे जाने पर स्थानीय क्षेत्र प्राधिकार के कार्यपालक अभियंता नवनीत यादव ने बताया कि संवेदक द्वारा आवेदन दिया गया है. इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >