कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ महावीर मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा

सार्वजनिक महावीर मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को चार दिवसीय भक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ.

महावीर मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर चार दिवसीय भक्ति कार्यक्रम आयोजित

सौरबाजार. प्रखंड के अजगैबा पंचायत के गढ़िया गांव स्थित सार्वजनिक महावीर मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को चार दिवसीय भक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ. गांव की 501 कन्याओं द्वारा सुबह बेलवा नदी से कलश में जल भरकर सखुआ सौरबाजार जीरोमाइल चौक, थाना चौक भवानीपुर, अजगैवा, भेलवा होते वापस महावीर मंदिर पहुंची, जहां कलश यात्री को प्रसाद ग्रहण कराया गया. इस मौके पर बुधवार और गुरुवार को भक्ति भजन और सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है और शुक्रवार और शनिवार को अखंड रामधुनी अष्टयाम का आयोजन किया जायेगा. प्राण-प्रतिष्ठा और भक्तिमय कार्यक्रम को लेकर आसपास का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है और ग्रामीणों में काफी उत्साह है. कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर गढ़िया और आसपास के गांव के लोग काफी सक्रिय देखे गये. ग्रामीणों के अनुसार यह मंदिर लगभग 50 वर्ष पुराना है और लोगों की आस्था इससे जुड़ी हुई है. इस बार ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया है और बजरंगबली के नयी प्रतिमा का अनावरण किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >