महाविद्यालय कर्मियों ने विरोध मार्च निकाल मंत्री का किया पुतला दहन

महाविद्यालय कर्मियों ने विरोध मार्च निकाल मंत्री का किया पुतला दहन

महिषी. पिछले 8 मार्च को विधानसभा सत्र में वित्त रहित विद्यालयों व महाविद्यालयों के भुगतान के प्रश्न पर जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी द्वारा दिए गये विरोधाभाषी बयान को लेकर वित्त रहित कॉलेज कर्मियों में आक्रोश चरम पर है. क्षेत्र के लहटन चौधरी महाविद्यालय पस्तवार बलुआहा के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों ने सोमवार को मंत्री विजय चौधरी के क्रियाकलापों के खिलाफ विरोध मार्च निकाल आक्रोश का इजहार किया. कर्मियों ने महाविद्यालय से विरोध मार्च करते आंबेदकर चौक पर मंत्री विजय चौधरी का पुतला दहन किया. शिक्षकों ने बताया कि एक तरफ सरकार मदरसा को मान्यता दे भुगतान दे रही है, वहीं दशकों से वित्त रहित महाविद्यालय कर्मी लाभ से वंचित हैँ. सरकार की दोरंगी नीति का आगामी विधानसभा चुनाव में वित्त रहित कर्मी विरोध करेगी. मार्च में प्राचार्य सुभाष चंद्र झा, प्रो नरेंद्र कुमार खां, प्रो वशी अहमद, प्रो अशोक राय, प्रो शंकर ठाकुर, प्रो शंकर चौधरी, प्रो लोचन मिश्र, प्रो शंभु सिंह, ओकेश कुमार, राम नरेश चौपाल सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >