घर से पढ़ने निकला बालक लापता

घर से पढ़ने निकला बालक लापता

सौरबाजार. थाना क्षेत्र के कांप वार्ड 10 में घर से सुबह पढ़ने निकला 15 वर्षीय बालक लापता हो गया. देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के सभी सदस्य ने अपने स्तर काफी खोजबीन की. लेकिन कोई पता नहीं चला. लापता बालक उपेंद्र शर्मा का पुत्र रामप्रवेश कुमार उर्फ रोहन कुमार बताया जा रहा है. अपने पुत्र के सकुशल बरामदगी को लेकर संगीता देवी ने थाना में आवेदन दिया है. जिसमें संगीता देवी ने कहा कि बीते गुरुवार की सुबह हमारा पुत्र रामप्रवेश उर्फ रोहन कुमार कांप पूर्वी के मधेपुरा टोला पढ़ने गया था. जहां से देर शाम तक वापस नहीं आया तो परिवार में चिंता होने लगी. परिवार के सभी लोग अपने स्तर से खोजबीन करने लगे. लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका. लेकिन लापता बालक की किताबें कांप पश्चिमी सत्संग मंदिर परिसर में मिली है. जिसको लेकर परिजनों में आशंका है कि उसके साथ कोई अनहोनी न हो जाये. बालक कक्षा 6 का छात्र है. पुत्र के लिए मां टकटकी लगाये बैठी है. घर में मातम छाया हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >