टीम रेड ने ग्रीन को 44 रनों से किया पराजित

जिला क्रिकेट टीम के गठन को लेकर जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में सफेद बाल एवं रंगीन ड्रेस में सुपर लीग मैच का आयोजन किया गया

सहरसा. बिहार क्रिकेट संघ द्वारा बेगूसराय में आयोजित किए जाने वाले बीसीए मेंस सीनियर वन डे ट्राॅफी एवं बीसीए मेंस अंडर 23 वन डे ट्रॉफी के लिए जिला क्रिकेट टीम के गठन को लेकर जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में सफेद बाल एवं रंगीन ड्रेस में सुपर लीग मैच का आयोजन किया गया. जिसमें बुधवार का मैच टीम ग्रीन व टीम रेड के बीच खेला गया. इसमें टीम रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए 40 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर नीतीश के 74 रन 54 बॉल, सत्यम के 30 रन 28 बॉल, प्रिंस के 27 रन 48 बॉल, मो आफताब के 22 रन 18 बाॅल की सहायता से 282 रन बनाए. जिसके जवाब में टीम ग्रीन ने 37.3 ओवर में सभी विकेट खोकर श्रवण के 47 रन 36 बॉल, अंकित के 43 रन 43 बॉल, सुरज के 24 रन 25 बॉल की सहायता से 238 रन ही बना सकी. टीम रेड ने टीम ग्रीन को 44 रनों से पराजित किया. टीम रेड की ओर से साहिल ने आठ ओवर में तीन मेडेन 24 रन देकर तीन विकेट, प्रिंस ने 2.3 ओवर में छह रन देकर दो विकेट, अंशु ने आठ ओवर में एक मेडेन 44 रन देकर दो विकेट, कृष्ण मोहन, राहुल, प्रिंस ने एक एक विकेट प्राप्त किया. जबकि टीम ग्रीन की ओर से सचिन ने सात ओवर में 57 रन देकर तीन विकेट, इरफान ने छह ओवर में 27 रन देकर दो विकेट, आयुष ने सात ओवर में 42 रन देकर दो विकेट एवं ऋषिकेश व सुरज ने एक एक विकेट प्राप्त किया. मैच के निर्णायक मनोहर कुमार एवं उमंग कुमार थे. मैच में जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, उपाध्यक्ष तपन कुमार डे, सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान, जिला क्रिकेट संघ पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम, पूर्व सचिव बादल कुमार, नसीम आलम, शशि भूषण सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >