बनमा ईटहरी में ट्रैक्टर की टक्कर से संगीत शिक्षक की मौत, दूसरे शिक्षक गंभीर घायल

सहरसा के बनमा ईटहरी में एक भीषण सड़क हादसे में स्कूल जा रहे संगीत शिक्षक चंद्रमोहन यादव की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उनके साथ बाइक पर सवार दूसरे शिक्षक दिलीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा ईंट लदे ट्रैक्टर की टक्कर से हुआ.

Saharsa Road Accident: बनमा ईटहरी (सहरसा). थाना क्षेत्र के सरबेला गांव स्थित चिमनी के समीप गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरबेला के संगीत शिक्षक चंद्रमोहन यादव की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरे शिक्षक दिलीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों एक ही बाइक से विद्यालय जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी.

विद्यालय जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार सत्तरकटैया प्रखंड के मकुना वार्ड-10 निवासी 38 वर्षीय चंद्रमोहन यादव और नवहट्टा प्रखंड के काशीमपुर निवासी शिक्षक दिलीप कुमार गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे एक ही मोटरसाइकिल से अपने-अपने विद्यालय जा रहे थे. सरबेला चिमनी के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

एक शिक्षक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर

हादसे में संगीत शिक्षक चंद्रमोहन यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल दिलीप कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक चंद्रमोहन यादव उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरबेला में संगीत शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. उनकी नियुक्ति टीआरई-3 के तहत हुई थी. परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा हैं, जो सहरसा में रहते हैं. उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

विद्यालय में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरबेला एवं नव प्राथमिक विद्यालय, भगत टोला सरबेला के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल एवं अस्पताल पहुंचे. अपने प्रिय शिक्षक के निधन की खबर सुनकर विद्यालय का माहौल गमगीन हो गया. कई छात्र-छात्राएं भावुक होकर रो पड़े.

पुलिस ने शुरू की जांच

Saharsa Road Accident: बनमा ईटहरी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है. स्थानीय लोगों ने दोषी चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: मेमू ट्रेन अग्निकांड की जांच तेज, लखनऊ, झाझा और बंगाल से पहुंचीं विशेषज्ञ टीमें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >