सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से निकालें शोभायात्रा

सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से निकालें शोभायात्रा

रामनवमी शोभा यात्रा के लिए विभिन्न समितियों के साथ सदर एसडीओ ने की बैठक, दिया दिशा निर्देश सहरसा . अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं सदर एसडीपीओ की अध्यक्षता में सदर अनुमंडल में आगामी छह अप्रैल कौ होने वाली रामनवमी पर्व को लेकर विभिन्न कमेटियों के साथ बैठक की गयी. इस मौके पर निकलने वाली शोभा यात्रा के लिए रामनवमी समिति के साथ विस्तृत चर्चा की गयी. सदर एसडीओ प्रदीप कुमार झा ने कहा कि शोभायात्रा सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से निकालें एवं जिला प्रशासन के गाइडलाइन का उल्लंघन नहीं हो. आपसी भाईचारा का पूरा ख्याल रखें. साथ ही उन्होंने कहा कि डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा है. हर हाल में इसका उपयोग नहीं करें. अफवाहों पर ध्यान नहीं दें एवं प्रशासन को पूरी तरह सहयोग दें. एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि शोभायात्रा के समय पुलिस बलों की तैनाती भी सुनिश्चित की गयी है. सभी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं. मौके पर पंचवटी चौक रामनवमी समिति के रमेश चंद्र यादव सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >