महिला की संदिग्ध मौत

बनगांव थाना प्रभारी पिंकी कुमारी ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक किसी के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है.

कहरा बनगांव थाना क्षेत्र के बनगांव चमेली टोला में शुक्रवार देर शाम एक 35 बर्षीय महिला की संदिग्ध मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार चमेली टोला निवासी अमित साह की 35 वर्षीय पत्नी की देर शाम अचानक तबीयत खराब हो जाने के मौत हो गयी. इसी दौरान लोगों को मालूम हुआ कि महिला की मौत जहर खाने से हुई है. घटना की जानकारी बनगांव थाना पुलिस को मिलने पर बनगांव थाना पुलिस ने अमित साह के घर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया एवं पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. बनगांव थाना प्रभारी पिंकी कुमारी ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक किसी के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत होने की सही कारण की जानकारी मिल सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >