चेनारी में ईंट भट्ठा महिला मजदूर की संदिग्ध मौत, अस्पताल में शव छोड़ पति फरारचेनारी में ईंट भट्ठा महिला मजदूर की संदिग्ध मौत, अस्पताल में शव छोड़ पति फरार

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के चेनारी मल्हीपुर स्टेट हाइवे के किनारे डोईआ गांव के समीप एक ईंट भट्ठे पर कार्य कर रही महिला मजदूर की संदेहात्मक हालांत में मौत हो गयी.

घायल अवस्था में सीएचसी लाया था पति, मारपीट के बाद नशे में होने की चर्चा

गया की रहने वाली थी मृतका

फोटो-7- सीएचसी अस्पताल चेनारी में बेड पर पड़ा महिला का शवप्रतिनिधि, चेनारी थाना क्षेत्र के चेनारी मल्हीपुर स्टेट हाइवे के किनारे डोईआ गांव के समीप एक ईंट भट्ठे पर कार्य कर रही महिला मजदूर की संदेहात्मक हालांत में मौत हो गयी. मृतका का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी में लावारिस अवस्था में पड़ा है. इस संबंध में चिकित्सक डॉक्टर कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह 10:07 पर घायल अवस्था में एक महिला मजदूर को उसके पति ने भर्ती कराया. भर्ती करने के 10 मिनट बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. मौत की खबर सुनते ही पति वहां से चुपके से फरार हो गया. पति ने अस्पताल परिसर में महिला का नाम मुनी देवी के नाम से पर्ची कटाया है.

रात में पति-पत्नी के बीच हुई थी मारपीट

मृतका के शव के पास ईट भट्टे पर काम करने वाली दूसरी महिला कारी देवी ने बताया कि वो उसकी चचेरी गौतनी है. रात में पति-पत्नी के बीच मारपीट हुई था, दोनों नशे में थे. घायल महिला को सीएचसी लाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतका गया जिला के टेंटुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार गांव निवासी पति मिथिलेश की पत्नी मुनी देवी है. हालांकि आधिकारिक तौर पर इस पत्ते और नाम की पुष्टि नहीं हो पा रही है.

अस्पताल प्रबंधन की संवेदनहीनता: घंटों बेड पर पड़ा रहा खुला शव

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी में मृतका का शव बेड पर लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ था. शव के ऊपर न तो चादर से ढकाव था और न ही किसी प्रकार का कपड़ा चेहरा ढकने के लिए रखा गया था. इस वजह से प्राथमिक उपचार के लिए आए अन्य मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है.

क्या कहते हैं अधिकारी

थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधिकारी और पुलिस बल की टीम भेजी गयी. उन्होंने बताया कि मृतका के परिजन आवेदन देंगे तो प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी. खबर प्रेषित किए जाने तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >