सन्नी स्टार बना प्रीमियर लीग का विजेता

सन्नी स्टार बना प्रीमियर लीग का विजेता

मोनू को मैन ऑफ द मैच किया गया घोषित सहरसा . प्रीमियर लीग का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ. एक बेहद रोमांचक व कांटे के फाइनल मुकाबले में सन्नी स्टार सहरसा ने बैजनाथपुर की टीम को शिकस्त देकर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम किया. सन्नी स्टार सहरसा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का सटीक निर्णय लिया. बैजनाथपुर की टीम ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी की व 20 ओवर में नौ विकेट पर 119 रन बनाए. जवाब में सन्नी स्टार सहरसा ने संयम एवं अक्रामकता का मिश्रण दिखाते 15.1 ओवर में सात विकेट खोकर 120 रन बनाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. फाइनल में 29 रन एवं तीन बहुमूल्य विकेट के लिए मोनू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. प्रिंस ने पूरे टूर्नामेंट में 96 रन एवं आठ विकेट लेकर मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अपने नाम किया. पूरी प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल पर किया गया. मैच के अंपायर पीके प्रशांत, विराट सिन्हा एवं स्कोरर विक्की थे. मैच में कमेंटेटर के रूप में अपनी दमदार आवाज से आयुष पराशर व राजू ने भरपूर मनोरंजन किया. टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि जनसेवक एवं भावी मेयर उम्मीदवार मुकेश सिंह मुन्नू ने विजेता टीम को कप एवं नकद पुरस्कार से सम्मानित किया. वहीं उप विजेता टीम को अमरदीप कुमार बंटू ने पुरस्कृत किया. खिलाड़ियों को पूर्व वार्ड पार्षद भवेश सिंह, अधिवक्ता संजीव सिंह, संगम सिंह राजपूत, मनखुश सिंह, अमित सिन्हा, राजा श्रीवास्तव, छोटू मिश्रा, अभिजीत सिंह, धर्मेंद्र यादव, कुमोद शर्मा, कुंदन रजक ने भी सम्मानित किया. विजेता टीम को 21 हजार रूपये का चेक एवं उप विजेता टीम को 11 हजार रूपये का चेक देकर सम्मानित किया गया. आयोजन को सफल बनाने में ट्विंकल, सौरव, निशांत छोटू, सुमित झा, अरविंद, भोलू, अभिषेक सिंह, पीके प्रशांत, रवि सिंह राज, साकेत, ज्ञानी, अभिराज सिंह, विराट, विष्णु, अमन, राजू, करण, विक्की, नानू, फारूक, रौशन, देशक, ओम, विकास, किस्सू, बिट्टू, आदित्य, करण, पीयूष, आयुष, पूज्जी, रौनक, सूरज भगत एवं क्षत्रिय गौरव सिंह का विशेष योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >