एसपी ने मिथुन हत्याकांड का किया स्थल निरीक्षण

एसपी हिमांशु ने बुधवार को बैजनाथपुर में मिथुन हत्याकांड का स्थल निरीक्षण किया. तीरी पंचायत के लक्ष्मिनिया गांव पहुंचकर एसपी ने मृतक मिथुन राम के परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत करते हुए घटना की जानकारी ली.

सौरबाजार. एसपी हिमांशु ने बुधवार को बैजनाथपुर में मिथुन हत्याकांड का स्थल निरीक्षण किया. तीरी पंचायत के लक्ष्मिनिया गांव पहुंचकर एसपी ने मृतक मिथुन राम के परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत करते हुए घटना की जानकारी ली. इस दौरान सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमित रंजन समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. मालूम हो कि करीब कुछ महीने पहले बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तीरी पंचायत स्थित लक्ष्मीनिया गांव निवासी मिथुन राम की पत्नी सोनी देवी ने थाना में अपना बयान अंकित कराते हुए अपने पति के हत्या का मामला दर्ज करवाया था. इसमें सोनी देवी का कहना था कि 1 सितंबर 2025 को मेरे पति की बाइक चोरी को लेकर गांव के ही दो युवक पर चोरी का शक होने पर पंचायत बुलायी गयी थी. पंचायत में उक्त व्यक्ति द्वारा बाइक चोरी करने का बात सिद्ध होने के कारण मेरे पति के साथ गांव के ही अमरेश कुमार, रविशंकर कुमार समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मारपीट व जहर खिलाकर हत्या कर दी. साथ ही 3 सितंबर 2025 को मृतक के भाई शिवनंदन कुमार ने बैजनाथपुर थाना में बाइक चोरी होने का भी मामला दर्ज कराया गया था, इसमें बैजनाथपुर पुलिस द्वारा चोरी की बाइक के साथ लक्ष्मीनिया गांव निवासी अमरेश कुमार को भी गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >