थाना के बन रहे नये भवन के निर्माण का एसपी ने किया निरीक्षण

थाना के बन रहे नये भवन के निर्माण का एसपी ने किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने किया डरहार थाने का वार्षिक निरीक्षण नवहट्टा. पुलिस अधीक्षक हिमांशु के द्वारा डरहार थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया. जहां उन्हें सलामी देकर सम्मानित किया गया. निरीक्षण के दौरान पुलिस निरीक्षक सदर अंचल भी उपस्थित रहे. एसपी ने थाना के बन रहे नये भवन के निर्माण का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने का दिशा निर्देश दिया. थाना में संधारित गुंडा पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, आगंतुक पंजी, मालखाना पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, वारंट, इश्तिहार, कुर्की पंजियों का अवलोकन किया गया. उन्हें अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया. थाना में संधारित सभी तख्तियों का अवलोकन किया गया. नवहट्टा थाना में प्रतिवेदित कांडों के अनुसंधान की समीक्षा की गयी. लंबित कांडों की समीक्षा कर संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को त्वरित निष्पादन का निर्देशित किया गया. सीसीटीएनएस थाना सिरिस्ता संबंधित कार्यो की अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया. अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. एसपी ने लंबित कांडों में वांछित अभियुक्तों वारंटी की गिरफ्तारी करने, सुरक्षा व्यव्यस्था के मद्देनजर गश्ती के दौरान ज्वेलरी दुकान, बैंक, एटीएम , पेट्रोल पंप अन्य वित्तीय संस्थाओं पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया. पुलिस अधीक्षक हिमांशु द्वारा पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के आवास, थाना सिरिस्ता, मालखाना, हाजत रूम, सीसीटीएनएस कक्ष एवं संपूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण किया गया. थाना में नियमित रूप से नोटिस निर्गत कर क्रिमिनल परेड कराने एवं नये दागियों को चिह्नित करते हुए उनपर कार्यवाही का आदेश दिया गया. थाना में नियमित रूप से भूमि विवाद बैठक करने को निर्देशित किया गया. थाना के वायरलेस सिस्टम को चेक किया गया तथा सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया. रात्रि गश्ती एवं वाहन चेकिंग पर विशेष ध्यान देने, थाना क्षेत्र के सभी दागियों को सत्यापित करने व उनके गतिविधियों पर नज़र रखने, थाना परिसर की स्वच्छता, अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों कर्मियों को ईमानदारी, अनुशासन तथा तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >