शराब के साथ तस्कर व एक वारंटी गिरफ्तार

शराब के साथ तस्कर व एक वारंटी गिरफ्तार

पतरघट . स्थानीय पतरघट पुलिस द्वारा रविवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर एक तस्कर को चार लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया तथा एक फरारी कोर्ट वारंटी को भी उसके घर से गिरफ्तार किया. थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि जम्हरा पंचायत स्थित वार्ड 5 के निवासी ढोलन ऋषिदेव को उसके घर से चार लीटर देसी चुलाई शराब के साथ पुअनि नीरज कुमार द्वारा गिरफ्तार किया गया. वहीं फरारी कोर्ट वारंटी विशनपुर पंचायत स्थित वार्ड 4 के निवासी संजय कुमार यादव को पुअनि सोनू कुमार ने उसके घर से गिरफ्तार किया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों गिरफ्तार को पुलिस अभिरक्षा में सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >