भारी मात्रा में विदेशी शराब लदी कार के साथ तस्कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में विदेशी शराब लदी कार के साथ तस्कर गिरफ्तार

117 लीटर विदेशी शराब बरामद सौरबाजार . भारी मात्रा में विदेशी शराब लदी कार के साथ एक तस्कर को बैजनाथपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को बैजनाथपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सपाह गांव स्थित विश्वकर्मा मंदिर के समीप एक टाटा मैजिक वैन से लगभग 117 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. साथ ही शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है. तस्कर यह शराब दूसरे तस्कर तक पहुंचाने आया था. गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के बिलास सादा के पुत्र पप्पू सादा के रूप में हुई है. मामले में बैजनाथपुर थानाअध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गयी. जिसमें सफलता मिली है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >