1.5 लीटर कोडिनयुक्त सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार

1.5 लीटर कोडिनयुक्त सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार

पतरघट. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलमा पश्चिम पंचायत स्थित पिपरा बस्ती से गुरूवार की रात पतरघट पुलिस ने गुप्त सूचना के आलोक में छापेमारी कर 1.5 लीटर कोडिनयुक्त नशीली विसकप सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में पुअनि नीरज कुमार, सोनू कुमार सहित अन्य के द्वारा पुलिस बल के सहयोग से गोलमा पश्चिम पंचायत स्थित पिपरा बस्ती निवासी तस्कर विजय यादव पिता स्व दुखा यादव के घर पर छापेमारी कर उसके घर से 100 एमएल का 15 बोतल कोडिनयुक्त नशीली विसकप सिरप के साथ गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को पुलिस अभिरक्षा में शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिए जाने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >