दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला सहित छह जख्मी

दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला सहित छह जख्मी

सौरबाजार. बैजनाथपुर थान के गम्हरिया पंचायत स्थित वार्ड 11 में शुक्रवार को एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के महिला सहित छह व्यक्ति जख्मी हो गया. जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी तीन व्यक्ति को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं जख्मी 55 वर्षीय मो अकबर ने बताया कि सभी लोगों ने एक साथ मस्जिद में जुम्मे की नमाज अदा की. जिसके बाद मस्जिद के विकास को लेकर हर महीने जमा होने वाली राशियों का हिसाब कर सार्वजनिक करने के लिए मो इलियास को कहा. जिससे आक्रोशित होकर मो कुदुस ने बही खाता को फाड़ कर फेंक दिया. जिसको लेकर विरोध किया तो बातों बात में गाली-गलौज करने लगे और हमलोगों पर लाठी बरसाने लगा. मारपीट की सूचना पर पहुंचे मो साजिद, बीबी खातून, मो अली, मो आजाद समेत अन्य लोगों को लाठी डंडे से प्रहार कर जख्मी कर दिया एवं सभी लोग निकल गया. वहीं दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग जख्मी हुए हैं. खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष से पुलिस को आवेदन नहीं दिया गया था. इस संबंध में बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि सूचना मिली है. आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >