कलश विसर्जन के साथ भक्तिमय माहौल में रामधुन यज्ञ का हुआ समापन सिमरी बख्तियारपुर . नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत शर्मा चौक के निकट स्थित मां भगवती मंदिर परिसर में आयोजित 48 घंटे का रामधुन यज्ञ का समापन सोमवार को कलश विसर्जन के साथ हो गया. रामधुन यज्ञ के समापन के बाद 501 कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर मंदिर परिसर से निकलकर ब्लाॅक चौक, डाक बंगला चौक, पुरानी बाजार, पोस्ट ऑफिस चौक, मुख्य बाजार, स्टेशन चौक, मल्लिक टोला होते हुए नगर परिषद क्षेत्र के हाई स्कूल के समीप स्थित मुख्य पोखर में कलश को विसर्जित किया गया. इस दौरान डीजे की धुन पर बच्चे व युवा नाचते गाते नजर आये. डीजे के आगे आगे चल रहे युवाओं ने जय श्री राम के जयघोष लगाते हुए हाथ में तिरंगा ध्वज व भगवा ध्वज लेकर आगे बढ़ रहे थे. इस दौरान पूरे नगर परिषद क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा. कार्यक्रम के अंत में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच माहाप्रसाद का वितरण किया गया. श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध तरीके से महाप्रसाद ग्रहण किया. इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रोहित कुमार, बद्री शर्मा, गोपाल शर्मा, रतन शर्मा, नीरज शर्मा, पारो शर्मा, बाबुल कुमार, कंचन शर्मा, खन्ना शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, पिंटू कुमार, शंकर शर्मा, रविन्द्र कुमार, छोटू शर्मा, सुभाष कुमार, विजय शर्मा, श्याम शर्मा,बड़ियाल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
