जीवछ माता मंदिर से चांदी के झांप की चोरी

जीवछ माता मंदिर से चांदी के झांप की चोरी

सोनवर्षाराज. थाना के बेहट ड्योढ़ी स्थित जीवछ माता मंदिर से अज्ञात चोरों ने करीब 400 ग्राम का चांदी के झांप की चोरी कर ली. घटना की जानकारी बुधवार सुबह मंदिर में पूजा करने पुजारी के पहुंचने पर हुई. जानकारी के अनुसार देहद पंचायत के बेहट ड्योढ़ी स्थित जीवछ माता मंदिर में अन्य दिनों की तरह बुधवार की सुबह पुजारी पूजा करने पहुंचे. जिसके बाद पाया कि माता भगवती के सिंहासन पर लगाया गया चांदी का झांप नहीं है. इसके बाद पुजारी ने ड्योढ़ी परिवार के सदस्यों को इसकी सूचना दी. मंदिर के दरवाजा पर लगाया जाने वाला ताला सही सलामत देख आशंका जतायी जा रही थी कि बीते मंगलवार को ही मंदिर खुला रहने के दौरान चोरी की घटना को अंजाम दिया गया हो. मामले की सूचना पर सोनवर्षाराज थाना पुलिस मौके पर पहुंच आवश्यक पूछताछ बाद मामले की छानबीन में जुट गयी. थानाध्यक्ष सजंय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >