बैजनाथपुर में गोलीकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

बैजनाथपुर में गोलीकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

सहरसा. बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. उद्भेदन को लेकर सोमवार को सदर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि रविवार को बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के सबैला गांव निवासी श्रवण कुमार को बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था. घटना की सूचना मिलते ही बैजनाथपुर थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराया और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. घायल श्रवण कुमार को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड एवं जिला आसूचना इकाई को भी जांच में लगाया गया. जख्मी के फर्दबयान के आधार पर सोमवार को बैजनाथपुर थाना में कांड दर्ज किया गया. वहीं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर मामले में नामजद अभियुक्त कुंदन कुमार, पिता मनोहर मंडल, निवासी दिघरा, थाना घैलाढ़, जिला मधेपुरा को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. वहीं अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आलोक कुमार, बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमित रंजन, जिला आसूचना इकाई के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे. पुलिस ने आम लोगों को आश्वस्त किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वह प्रतिबद्ध है और इस तरह की घटनाओं में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. फोटो – सहरसा 41 – पुलिस गिरफ्त में आरोपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >