सद्भावना क्रिकेट कप टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर सौरबाजार का कब्जा

सद्भावना क्रिकेट कप टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ब्वॉयज ऐलेवन सौरबाजार ने जीतकर कप पर कब्जा जमा लिया.

सौरबाजार. सद्भावना क्रिकेट कप टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ब्वॉयज ऐलेवन सौरबाजार ने जीतकर कप पर कब्जा जमा लिया. विजेता टीम को मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद युवा व्यवसायी आनंद गुप्ता ने कप प्रदान कर सम्मानित किया, जबकि उपविजेता टीम को पूर्व उपप्रमुख शिवशंकर साह एवं शिक्षक मिथिलेश कुमार ने कप प्रदान किया. मेन ऑफ द मैच नीरज कुमार को दिया गया. टॉस जीतकर ईबीसीसी की टीम ने पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला लिया. ब्वॉयज सौरबाजार ऐलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते 371 रन का लक्ष्य रखा. जबाव में ईबीसी की टीम ने सभी विकेट खोकर मात्र 137 रन बना सकी. सौरबाजार पुरानी हाईस्कूल मैदान में चल रहे सद्भावना क्रिकेट कप टूर्नामेंट को देखने के लिए दर्शक दीर्घा में दर्शकों की भीड़ लगी रही. उद्घोषक राकेश कुमार, प्रशांत कुमार, रमण कुमार रिंकू एवं बिंदु कुमार ने आंखों देखा हाल सुनाया. मौके पर टूर्नामेंट आयोजन समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश मुन्ना, सचिव दिलीप दा, उपाध्यक्ष दीपक यादव, कोषाध्यक्ष कुमोद कुमार, ब्रिलिएंट कोचिंग सेंटर निदेशक मिथिलेश कुमार, ब्रजेश कुमार, गृजेश कुमार, ब्रजेश कुमार बब्बन, सतीश कुमार, संतोष सुमन, अविनाश कुमार, विकास कुमार, प्रिंस कुमार, महेश दा, हरिहर कुमार, संजय यादव, सत्यपाल कुमार,अफरोज आलम, पूर्व मुखिया मनोज यादव सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >