सत्तरकटैया (सहरसा). राजलक्ष्मी धरनीधर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पटोरी पंचगछिया में शनिवार को लोक शिक्षा समिति बिहार के तत्वावधान में विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन महिषी विधायक प्रो गौतम कृष्ण, कोसी विभाग के विभाग निरीक्षक कृष्ण कुमार प्रसाद, अध्यक्ष रमेश प्रसाद सिंह, सचिव गजेंद्र प्रसाद सिंह, रतन सिंह, नंदकिशोर झा, प्रधानाचार्य अनमोल चौधरी समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया.
छह विषयों में हुई प्रतियोगिता
प्रतियोगिता में अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, विज्ञान, संस्कृति ज्ञान एवं संगणक विषय को शामिल किया गया. इसमें सहरसा, सुपौल, मधेपुरा और भागलपुर जिले में संचालित विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया. बच्चों ने विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
विधायक ने मेडल देकर किया सम्मानित
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले चयनित बच्चों को विधायक प्रो गौतम कृष्ण समेत अन्य अतिथियों ने गोल्ड मेडल एवं अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया. अतिथियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए नियमित अध्ययन और ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया. कार्यक्रम में राजन सिंह, शिवशंकर प्रसाद, प्रधानाचार्य लालबाबू राय, अजय जी, अजित जी, सुनील कुमार, राहुल पाठक, शिक्षक बलराम ठाकुर, गौतम चौधरी, निरंजन मिश्रा, विश्वनाथ झा, मीरा चौधरी, प्राची कुमारी, प्रियंका कुमारी, चंद्रप्रकाश चिंटू, आनंद, रामप्रीत, समीर, अविनाश, अमोद, अंगद, मनोज यादव, रिंकू राय समेत अन्य मौजूद थे.
