144 अनुसंधानकर्ताओं व पांच पुलिस निरीक्षकों का वेतन रोका

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले में लंबित कांडों के समय पर निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की गयी है.

लंबित कांडों के निष्पादन में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई

सहरसा. पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले में लंबित कांडों के समय पर निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की गयी है. समीक्षा के दौरान पाया गया कि विभिन्न थानों में पदस्थापित अनुसंधानकर्ताओं द्वारा कई मामलों का समय पर निष्पादन नहीं किया गया, जिससे न्यायिक प्रक्रिया और आम जनता प्रभावित हो रही है. इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थानों में कार्यरत कुल 144 अनुसंधानकर्ताओं एवं पांच पुलिस निरीक्षक सह पर्यवेक्षी पदाधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है.

पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि लंबित कांडों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें. साथ ही चेतावनी दी गयी है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर और भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह कार्रवाई पुलिस प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >