आंधी-बारिश से सहरसा में जनजीवन प्रभावित

Saharsa news: शहर के कई वार्डों और मुख्य सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गयी. खासकर निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया. कई जगहों पर सड़कें पानी में डूब गयीं, जिससे आवागमन प्रभावित रहा.

जलजमाव से बढ़ी परेशानी, फलों और सब्जियों की फसल को नुकसान

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:

Saharsa news: सहरसा जिले में सोमवार देर शाम और मंगलवार अहले सुबह आयी तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया. करीब आठ घंटे के भीतर दो बार तेज हवा और बारिश होने से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

शहर के कई वार्डों और मुख्य सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गयी. खासकर निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया. कई जगहों पर सड़कें पानी में डूब गयीं, जिससे आवागमन प्रभावित रहा.

तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़क पर गिर गयीं. इससे यातायात बाधित हुआ, वहीं कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति भी ठप रही.

बारिश और तेज हवा का असर किसानों पर भी पड़ा है. आम, लीची, केला समेत मौसमी फलों और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. कई पेड़ों से फल टूटकर गिर गये, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गयी है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि मौसम बदलने से गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन तेज हवा और भारी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक मौसम खराब रहने और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जतायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >