चिकित्सकों पर हमले को लेकर आईएमए सख्त, आंदोलन की चेतावनी

Saharsa news: बैठक में बताया गया कि कुछ दिन पहले डॉ बिजेंद्र देव के क्लिनिक में मरीज के परिजनों और कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हंगामा और तोड़फोड़ की गई थी. मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और पुलिस कार्रवाई कर रही है.

सहरसा से दीपांकर की रिपोर्ट:

Saharsa news: चिकित्सकों पर बढ़ते हमले और अस्पतालों में हंगामे की घटनाओं को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सहरसा की आमसभा आयोजित की गई. बैठक में डॉक्टरों ने हाल के दिनों में हुई घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से दोषियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की.

बैठक में बताया गया कि कुछ दिन पहले डॉ बिजेंद्र देव के क्लिनिक में मरीज के परिजनों और कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हंगामा और तोड़फोड़ की गई थी. मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और पुलिस कार्रवाई कर रही है.

वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवर्षा में डॉ रंजीत मिश्रा के साथ मृत मरीज के परिजनों द्वारा हंगामा करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की घटना का भी मुद्दा उठाया गया.

आईएमए पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग खुद को सोशल मीडिया पत्रकार बताकर निजी और सरकारी अस्पतालों में हंगामा करवाने, वीडियो वायरल करने और चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को बदनाम करने का काम कर रहे हैं. बैठक में ऐसे लोगों की निंदा करते हुए जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई.

आईएमए सहरसा ने चेतावनी दी कि यदि चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई और दोषियों पर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो डॉक्टर चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

बैठक की अध्यक्षता आईएमए सहरसा के अध्यक्ष डॉ किशोर कुमार ने की, जबकि संचालन सचिव डॉ विमल कुमार ने किया. मौके पर डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ केसी झा, डॉ विनय कुमार सिंह, डॉ अवनीश कर्ण, डॉ विजय शंकर, डॉ भुवन कुमार सिंह, डॉ ओमप्रकाश, डॉ आईडी सिंह, डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ संजय गुप्ता, डॉ सुमित कुमार, डॉ रविंद्र कुमार शर्मा और डॉ शैलेंद्र कुमार समेत कई चिकित्सक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >