सहरसा के वार्ड 27 में एलटी केबल नहीं, बांस के सहारे जल रही बिजली

Saharsa news: इस समस्या को लेकर सोमवार को वार्ड 27 के पार्षद प्रतिनिधि मो अकबर आलम ने बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता आपूर्ति अवर प्रमंडल द्वारा आयोजित जनता दरबार शिविर में लिखित आवेदन देकर समाधान की मांग की.

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:

Saharsa news: शहर के वार्ड संख्या 27 में बिजली पोल पर एलटी केबल नहीं लगाए जाने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई जगहों पर लोग बांस के सहारे बिजली कनेक्शन लेकर बिजली उपयोग करने को मजबूर हैं. इससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है.

इस समस्या को लेकर सोमवार को वार्ड 27 के पार्षद प्रतिनिधि मो अकबर आलम ने बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता आपूर्ति अवर प्रमंडल द्वारा आयोजित जनता दरबार शिविर में लिखित आवेदन देकर समाधान की मांग की.

दिए गए आवेदन में बताया गया कि सहरसा बस्ती ईदगाह चौक से भेड़धरी जाने वाले क्षेत्र, बब्बू डिटो तक, नौशाद के घर से अफसर के घर तक, मजलिस के घर से मास्टर कासीम के घर तक और नहर से ताजउद्दीन के घर तक वर्षों पहले बिजली पोल लगाए गए थे. लेकिन अब तक एलटी केबल नहीं लगाया गया है.

इसके कारण स्थानीय लोग बांस के सहारे बिजली तार जोड़कर उपयोग कर रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. पार्षद प्रतिनिधि ने कहा कि इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार विभाग को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है.

उन्होंने बिजली विभाग से क्षेत्र का निरीक्षण कर जल्द एलटी केबल लगाने की मांग की. मो अकबर आलम ने कहा कि वार्ड की जनता की सुरक्षा और सुविधा उनकी प्राथमिकता है और समस्या के समाधान तक वे लगातार प्रयास करते रहेंगे..


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >