सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में सशक्त स्थायी समिति चुनाव संपन्न, विकास, निगार और रजनी ने दर्ज की जीत

Saharsa news: निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीओ आलोक राय की देखरेख में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. चुनाव में दो गुटों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला, जिससे परिणाम को लेकर दिनभर उत्सुकता बनी रही.


नगर परिषद की तीन सीटों पर हुआ रोचक मुकाबला, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण मतदान

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) से आयुष कुमार की रिपोर्ट:

Saharsa news: नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर की सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर शनिवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव संपन्न हुआ. तीन पदों के लिए हुए चुनाव में वार्ड पार्षद विकास कुमार विक्की, निगार फातिमा और रजनी देवी ने जीत हासिल कर सशक्त स्थायी समिति में अपनी जगह बनाई.

निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीओ आलोक राय की देखरेख में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. चुनाव में दो गुटों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला, जिससे परिणाम को लेकर दिनभर उत्सुकता बनी रही.

तीन पदों के लिए कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था. पहले पद पर वार्ड पार्षद विकास कुमार विक्की को 16 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी दुर्गेश पासवान को 12 मत मिले. विकास कुमार विक्की ने चार मतों के अंतर से जीत दर्ज की.

दूसरे पद के लिए हुए मुकाबले में निगार फातिमा को 16 मत प्राप्त हुए. उन्होंने मो. मुजाहिर को चार मतों से पराजित किया. मो. मुजाहिर को 12 मत मिले.

तीसरे पद पर हुए मुकाबले में रजनी देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 मत हासिल किए और राजकुमारी देवी को चार मतों के अंतर से हराया. राजकुमारी देवी को 12 मत प्राप्त हुए.

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया. इसके बाद समर्थकों ने खुशी जताते हुए विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी.

प्रशासनिक निगरानी में संपन्न हुआ चुनाव

चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अनुमंडल कार्यालय परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. परिसर में दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. बिना अनुमति किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी.

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान बीडीओ जयकिशन, सीओ शुभम वर्मा, राजस्व अधिकारी खुशबू कुमारी, बख्तियारपुर थाना के दारोगा दयानंद महतो, स्वीटी कुमारी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.


ALSO READ: सहरसा नगर पंचायत सोनवर्षा की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, तीन सदस्यों का हुआ चयन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >