सहरसा में बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश, यात्रियों को किया जागरूक

Saharsa news: इसी क्रम में रविवार को सहरसा जंक्शन पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, सहरसा के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. नाटक के माध्यम से यात्रियों, स्थानीय नागरिकों और रेलवे उपभोक्ताओं को जल एवं ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया गया. साथ ही माइक्रोप्लास्टिक और प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया.

माइक्रोप्लास्टिक और प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों पर चला जागरूकता अभियान

सहरसा से नीरज कुमार वर्मा की रिपोर्ट:

Saharsa news: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. मंडल के विभिन्न स्टेशनों और रेलवे परिसरों में आयोजित यह पर्यावरण एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान पांच जून तक जारी रहेगा.

इसी क्रम में रविवार को सहरसा जंक्शन पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, सहरसा के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. नाटक के माध्यम से यात्रियों, स्थानीय नागरिकों और रेलवे उपभोक्ताओं को जल एवं ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया गया. साथ ही माइक्रोप्लास्टिक और प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया.

नुक्कड़ नाटक के दौरान बच्चे

कलाकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान, पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता तथा स्वच्छ और सतत जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया. नुक्कड़ नाटक को यात्रियों और आम लोगों ने सराहा तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया.

अभियान के तहत स्टेशन परिसर में कार्यरत वेंडरों एवं रेलवे कर्मचारियों को भी प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया. इस दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, रेलवे ट्रैक और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया.

लोगों से प्लास्टिक कचरे का उचित निस्तारण करने तथा स्वच्छ और हरित वातावरण बनाए रखने की अपील की गई. कार्यक्रम का आयोजन एवं मॉनिटरिंग मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक (सीएचआई) चंदन सिंह चौहान के नेतृत्व में किया गया.

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों एवं आम नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >