सहरसा में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, स्थानीय लोगों के अनुसार आत्महत्या का मामला...

Saharsa News: सहरसा में कोशी तटबंध से संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव गुरुवार को बरामद हुआ है. महिला की उम्र करीब 39 वर्ष बताई जा रही है. यह मामला सहरसा जिले के चिरैयां थाना क्षेत्र के अलानी गांव का बताया जा रहा है.

Saharsa News: सहरसा में कोशी तटबंध से संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव गुरुवार को बरामद हुआ है. महिला की उम्र करीब 39 वर्ष बताई जा रही है. यह मामला सहरसा जिले के चिरैयां थाना क्षेत्र के अलानी गांव का बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृत महिला की पहचान पीताम्बर चौधरी के 39 वर्षीय पत्नी अनिता देवी के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने आत्महत्या की है. वह हमेशा घर की परेशानियों से परेशान रहती थी.

Also Read: कटिहार में छात्रों के दो गुटों के बीच गोलीबारी, एक छात्र जख्मी, डीएस कॉलेज हॉस्टल का मामला…

परिजनों से पुलिस कर रही पूछताछ

वहीं पुलिस का कहना है कि महिला का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया है. गले पर निशान मौजूद हैं. इस घटना को लेकर परिजनों से पूछताछ की जा रही है. घटना क्यों हुआ कैसे हुआ इसके कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है. परिजनों के तरफ से अभी तक थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत कैसे हुई है इसका पता चल सकेगा.

चंपाई सोरेन का JMM के सभी पदों से इस्तीफा, 30 अगस्त को ज्वाइन करेंगे बीजेपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >