15 साल से बदहाल सड़क, गंदे पानी से होकर स्कूल जा रहे बच्चे

Saharsa news: राजनपुर-कर्णपुर पथ से शाहपुर बाजार होते हुए बस्ती की ओर जाने वाली यह सड़क अब सड़क कम और नाले जैसी अधिक दिखती है. हल्की बारिश होते ही सड़क पूरी तरह जलमग्न हो जाती है. लोगों को घुटने भर पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है.

नवहट्टा (सहरसा) से राजेश डेनजील की रिपोर्ट:

Saharsa news: सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत शाहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-04 में सड़क की बदहाली लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है. करीब 15 वर्षों से इस वार्ड की मुख्य सड़क जर्जर हालत में पड़ी है. बिना बारिश के भी सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है.

राजनपुर-कर्णपुर पथ से शाहपुर बाजार होते हुए बस्ती की ओर जाने वाली यह सड़क अब सड़क कम और नाले जैसी अधिक दिखती है. हल्की बारिश होते ही सड़क पूरी तरह जलमग्न हो जाती है. लोगों को घुटने भर पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है.

सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है. प्रतिदिन स्कूल जाने वाले बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है. कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं. लगातार जलजमाव और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही इस सड़क को भूल जाते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में कई जगह सड़क और नाली का निर्माण हुआ, लेकिन वार्ड-04 की इस मुख्य सड़क की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया.

स्थानीय वार्ड सदस्य प्रतिनिधि बिट्टू गुप्ता ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार विधायक, सांसद और पंचायत प्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है.

ग्रामीण चिरंजीव प्रसाद गुप्ता, वीरेन्द्र वर्मा, मनोहर प्रसाद साह, ललन गुप्ता, ज्योति साह और ऋषि गुप्ता समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है.

स्थानीय समाजसेवी मन्नू रिस्की ने बताया कि हाल ही में सड़क की मापी भी कराई गई थी, लेकिन उसके बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका. ग्रामीणों का कहना है कि बिना प्रशासनिक हस्तक्षेप के इस समस्या का समाधान संभव नहीं दिख रहा है.

ALSO READ: एनीमिया मुक्त मातृत्व को लेकर एएनएम को दिया प्रशिक्षण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >