सहरसा में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर, जिला युवा अधिकारी ने डीएम से की मुलाकात

Saharsa My Bharat Program: बैठक में जिला युवा अधिकारी ने माय भारत के प्रमुख कार्यक्रमों, विशेष रूप से अनुभवात्मक अधिगम और युवा मंडल विकास से संबंधित गतिविधियों की जानकारी जिलाधिकारी को दी. साथ ही जिले में अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा उन्हें विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया.

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:

Saharsa My Bharat Program: जिला युवा अधिकारी तृप्ति जैन ने मंगलवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार से शिष्टाचार भेंट कर माय भारत के विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान युवाओं के विकास, खेल संस्कृति के विस्तार तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक में जिला युवा अधिकारी ने माय भारत के प्रमुख कार्यक्रमों, विशेष रूप से अनुभवात्मक अधिगम और युवा मंडल विकास से संबंधित गतिविधियों की जानकारी जिलाधिकारी को दी. साथ ही जिले में अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा उन्हें विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया.

खेल गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर बल

जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने युवाओं के बीच खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि युवाओं को अनुशासन और सकारात्मक सोच की दिशा भी प्रदान करता है. उन्होंने युवाओं को खेल गतिविधियों में अधिकाधिक भागीदारी के लिए प्रेरित करने पर बल दिया.

नशा मुक्त भारत अभियान पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी विशेष चर्चा की गई. जिलाधिकारी ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाने की आवश्यकता बताई.

युवाओं के सर्वांगीण विकास को मिलेगा बढ़ावा

जिलाधिकारी ने कहा कि माय भारत द्वारा संचालित कार्यक्रम युवाओं के सर्वांगीण विकास और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >