लगमा में पुलिस की छापेमारी, मास्केट, 9 कारतूस और 20 लीटर देशी शराब बरामद

सहरसा जिले के लगमा गांव में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी में अवैध हथियार, कारतूस और चुलाई शराब का जखीरा बरामद किया गया है. पुलिस ने मौके से फरार हुए संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

सिमरी बख्तियारपुर सहरसा से आयुष कुमार

सहरसा जिले के बख्तियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लगमा गांव में बुधवार सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध हथियार, कारतूस, चुलाई शराब और एक स्मार्टफोन बरामद किया. कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद संदिग्ध भाग निकले. पुलिस ने बरामदगी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

धार किनारे चल रहा था अवैध शराब का कारोबार

सिमरी एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस वार्ता में बताया कि सूचना मिली थी कि लगमा गांव में धार किनारे अवैध रूप से चुलाई शराब का निर्माण और खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना का सत्यापन कराने के बाद तत्काल छापेमारी टीम का गठन किया गया.

पुलिस पहुंची तो आरोपी हो गए फरार

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार, दारोगा अमरजीत कुमार सिंह, दारोगा सुधीर कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों की टीम जैसे ही घटनास्थल पर पहुंची, वहां मौजूद लोग पुलिस को देखकर फरार हो गए. पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वे आसपास के इलाके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.

तलाशी में हथियार, कारतूस और शराब बरामद

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाके की तलाशी ली. तलाशी के दौरान एक मास्केट, नौ जिंदा कारतूस, लगभग 20 लीटर चुलाई शराब और एक स्मार्टफोन बरामद किया गया. सभी सामान जब्त कर थाना लाया गया है.

फरार आरोपितों की तलाश जारी

एसडीपीओ ने बताया कि फरार हुए व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. बरामदगी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.उन्होंने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. साथ ही स्थानीय लोगों से अपील की कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके.प्रेस वार्ता के दौरान अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक स्नेहा कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

Also Read: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >