बिहार कराटे चैंपियनशिप में सहरसा को मिला गोल्ड व सिल्वर

बिहार कराटे चैंपियनशिप में सहरसा को मिला गोल्ड व सिल्वर

सहरसा. पटना में बिहार राज्य चैंपियंस ऑफ़ चैंपियंस कराटे प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया. जिसमें सहरसा जिला के दो खिलाड़ियों को शानदार सफलता प्राप्त हुई. सहरसा के मौसम कुमार पिता रतन यादव को जहां स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ, वहीं दूसरी ओर सौम्या कुमारी पिता मिथिलेश कुमार को एक सिल्वर मेडल से प्राप्त हुआ. मालूम हो कि इस्लामिया चौक स्थित इंटरनेशनल सोतोकान कराटे अकादमी सहरसा के इन बच्चों को तराशने में कोच इफ्तेखार राही व मो इरशाद की मुख्य भूमिका रही. इस अवसर पर बच्चों को स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के अध्यक्ष पंकज कामले ने मेडल और शुभकामनाएं दी. इससे स्थानीय बच्चों में हर्ष का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >