ग्रामीण महिलाओं ने बाजार व प्रशिक्षण की जरूरत पर दिया जोर

ग्रामीण महिलाओं ने बाजार व प्रशिक्षण की जरूरत पर दिया जोर

सहरसा . महिला संवाद कार्यक्रम ने जिले की ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नया उत्साह व आत्मविश्वास भर दिया है. इन कार्यक्रमों में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं. यह मंच उन्हें अपनी समस्याओं व आकांक्षाओं को खुलकर व्यक्त करने का अवसर दे रहा है. साथ ही यह उन्हें जागरूक व सशक्त बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है. सलखुआ प्रखंड की सीमा देवी ने कहा कि सरकार की योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है. शिक्षा, रोजगार एवं सुरक्षा के क्षेत्र में सुधार से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं. उन्होंने कहा कि यह बदलाव केवल उनकी आर्थिक स्थिति तक सीमित नहीं है. बल्कि भेदभाव एवं घरेलू हिंसा में भी कमी आयी है. सत्तर कटैया प्रखंड की छात्राओं ने पोशाक, साइकिल एवं छात्रवृत्ति योजना से हुए लाभ को साझा किया. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने उनकी पढ़ाई को जारी रखने में मदद की एवं उनके भविष्य को बेहतर बनाने में योगदान दिया. महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं की आवाज़ को ना केवल मंच प्रदान कर रहा है. बल्कि उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर समाज में एक नया बदलाव लाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >