12 ग्राम मादक पदार्थ, 39,300 रुपये सहित इलेक्ट्रॉनिक तराजू मशीन बरामद
थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर परवाहा गांव में छापेमारी कर करीब 12 ग्राम स्मैक, 39,300 रुपये के अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू मशीन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.
गुप्त सूचना पर की गयी छापेमारी, स्मैक तस्कर गिरफ्तार
सोनवर्षाराज. थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर परवाहा गांव में छापेमारी कर करीब 12 ग्राम स्मैक, 39,300 रुपये के अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू मशीन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि खजुराहा पंचायत के परवाहा गांव में अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री की गुप्त सूचना पर टीम का गठन कर छापेमारी की गयी. इस दौरान पुलिस को देख एक युवक भागने का प्रयास करने लगा. जिसे मौजूद पुलिस बल के सहयोग से पकड़े जाने व मौजूद दंडाधिकारी सह सीओ जितेंद्र कुमार सिन्हा की मौजूदगी में युवक की तलाशी के क्रम युवक के जेब से स्मैक का पुड़िया बरामद किया गया. इसके अलावा हिरासत में लिए युवक की निशानदेही पर घर से एक काले रंग के थैले में छुपाकर रखा करीब 11.88 ग्राम स्मैक, 39 हजार 300 रुपये के अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू मशीन बरामद किया गया. बरामद मादक पदार्थ व अन्य सामानों को जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसकी पहचान उक्त गांव के ही मंटून यादव का पुत्र शशि यादव के रूप में की गयी. जिसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.