Road Accident: सड़क किनारे खेल रही मासूम को ट्रक ने रौंदा, बच्ची की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Road Accident: सहरसा से दुखद खबर सामने आ रही है. सड़क किनारे खेल रही मासूम को ट्रक ने कुचल दिया. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में मामले को शांत कराया.

Road Accident: बिहार के सहरसा में सड़क किनारे खेल रही एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना सौरबाजार-बैजनाथपुर मुख्य मार्ग पर बैजनाथपुर डीएल कॉलेज के सामने रविवार दोपहर की है. घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर यातायात को पूरी तरह बाधित कर दिया और दोषी ट्रक चालक की गिरफ्तारी कर उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे. जाम के कारण सड़क के दोनों साइड वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

परिजनों और ग्रामीणों ने की सड़क जाम

घटना में मृतक बालिका की पहचान सहरसा नगर निगम के बैजनाथपुर वार्ड नंबर 22 निवासी बिपिन धामी की 5 वर्षीय पुत्री स्वीटी कुमारी के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर बैजनाथपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा-बुझाकर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया और यातायात को बहाल कराया गया. बैजनाथपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने बताया कि अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी है. शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

मुआवजे और कार्रवाई की मांग

मालूम हो कि सौरबाजार से बैजनाथपुर के बीच बराबर सड़क दुघर्टना होती रहती है, जिससे सड़क किनारे बसे लोग पूरी तरह परेशान हैं और पथ निर्माण विभाग से इस पर लगाम लगाने की मांग की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि आज हुई घटनास्थल से एक सौ मीटर पहले भी लगभग 10 दिन पहले एक ट्रक दरवाजे पर खड़ी एक बुजुर्ग महिला को रौंदते हुए घर में घुस गयी थी. दो माह पहले भी यहीं एक युवक की जान चली गयी थी. कुल मिलाकर इस मार्ग पर प्रतिवर्ष औसतन एक दर्जन लोगों की सड़क दुघर्टना में मौत होती है.

Also Read: Bihar News: इच्छामृत्यु के लिए लिखा गया पत्र भी नहीं आया काम, आखिरकार पिता के कंधे पर उठी बेटे की अर्थी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >